अयोध्या में रामलाल प्राण प्रतिष्ठा को लेकर केशव राय मंदिर में हुए धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन

Jan 23, 2024 - 13:44
 0
अयोध्या में रामलाल प्राण प्रतिष्ठा को लेकर केशव राय मंदिर में हुए धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन

प्राचीन राजाधिराज श्री केशव राय महाराज मंदिर परिसर को रोशनी से सजाया :श्रद्धालुओं को की प्रसादी वितरित

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)

उदयपुरवाटी कस्बे में पहाड़ी की तलहटी  में स्थित राजाधिराज श्री केशव राय जी महाराज मंदिर में अयोध्या में रामलाल प्राण प्रतिष्ठा को लेकर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया l मंदिर के पुजारी राजेंद्र प्रसाद पाराशर ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर परिसर को रोशनी से सजाया गया था l व दूर दराज से आए हुए श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया गया l कृष्ण शर्मा के अनुसार मंदिर परिसर में धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन के दौरान भजनों की रस गंगा भी प्रवाहित की गई l कृष्ण शर्मा के अनुसार महिलाओं द्वारा कीर्तन भी किया गया l अनिरोध जांगिड़ ने 500 दीपक जलाकर मंदिर परिसर को रोशनी से सजाया l इस दौरान कृष्णा शर्मा , राजेंद्र जांगिड़ ,अनिरोध जांगिड़, विक्की जांगिड़ ,अशोक जांगिड़, वीरेंद्र सिंह शेखावत, प्रमोद जांगिड़ ,बबलू माथुर, अंकित सिंह राव सहित सैकड़ो श्रद्धालु मौजूद रहे l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................