शक्ति वंदन संवाद कार्यक्रम में उमड़ी महिलाएं, देखा लाइव

Mar 7, 2024 - 19:12
 0
शक्ति वंदन संवाद कार्यक्रम में उमड़ी महिलाएं, देखा लाइव

खैरथल (हीरालाल भूरानी )  नगरपरिषद परिसर में बुधवार को शक्ति वंदन संवाद कार्यक्रम में होली पर्व पर नवाचार करते हुए स्वयं सहायता समूह के माध्यम से आर्गेनिक गुलाल तैयार किया गया।  केन्द्र सरकार की ओर से संचालित प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का शिविर लगाया गया। शिविर में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का लाइव संवाद दिखाया गया। शिविर में करीब 100 लोगों का ई पंजीयन किया गया। परिषद आयुक्त श्याम बिहारी गोयल ने बताया कि कार्यक्रम में आर्गेनिक गुलाल खरीदने में लोगों ने रुचि दिखाई। नगरपरिषद खैरथल की ओर से होली पर आर्गेनिक गुलाल के उपयोग को परिषद सीमा में जगह जगह काउंटर लगाए जाएंगे। कार्यक्रम में सभापति हरीश रोघा, उपसभापति वरुण डाटा, पार्षद मोहन लाल पोपटानी, किशनलाल जाटव, हरविंदर यादव, नारायण छंगाणी, संजय जाटव, विनोद वलेचा, विक्रम यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................