जुरहरा से मानसिक विमंदिता को भिजवाया भरतपुर अपना घर

Mar 8, 2024 - 19:50
Mar 9, 2024 - 04:42
 0
जुरहरा से मानसिक विमंदिता को भिजवाया  भरतपुर अपना घर

जुरहरा ,डीग (रतन वशिष्ठ)
जुरहरा गांव में घूमती मिली मानसिक अस्वस्थ महिला को स्थानीय अपना घर हेल्पलाइन के सदस्यों ने शुक्रवार को भरतपुर स्थित अपना घर भिजवाया।
स्थानीय अपना घर हेल्पलाइन के संयोजक करन मुनि, सोनू खण्डेलवाल ने बताया कि कस्बे में 2-3 दिन से एक मानसिक अस्वस्थ महिला के घूमते पाये जाने की सूचना  मिली, जिस पर उस महिला को देखा, उससे बात की लेकिन वह अपने बारे में स्पष्ट नही बता पा रही थी, महिला करीब 35 वर्ष की है।इसकी सूचना भरतपुर अपना घर को दी गई जहां से चालक राकेश कुमार गाड़ी लेकर अपने साथ  महिला सेवा साथी मिरमा के साथ जुरहरा थाने पर पंहुचे, पुलिस सहयोग से उसे भरतपुर अपना घर भिजवाया गया है।
मानसिक अस्वस्थ महिला अपना नाम लतीफा बताती है। उसकी बातों से लगता है वह हरियाणा मेवात की निवासी हो सकती है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow