होलीका पूजन के लिए गोबर की ब्लूकुड़ी व नए पैदा हुए अनाज के साथ पूजन करने पहुंची महिलाएं

Mar 24, 2024 - 21:08
Mar 25, 2024 - 17:47
 0
होलीका पूजन के लिए गोबर की ब्लूकुड़ी व नए पैदा हुए अनाज के साथ पूजन करने पहुंची महिलाएं
कठूमर(अशोक भारद्वाज):-कस्बे के मसारी रोड स्थित धूंध कुटी शनि देव मंदिर के सामने होलीका पूजन के लिए सुबह से ही महिलाओं का हुजूम लगना शुरू हुआ, देर शाम तक भी महिला श्रद्धालुओं का तांता लग रहा। इस दौरान महिला श्रद्धालु श्याम लता सोनी व कुसुम कूलवाल आदि ने बताया कि प्रेम भाईचारे के त्योहार के रूप में मनाए जाने वाले होली के दिन गोबर की बनाई ब्लूकड़ी व नए अनाज चढ़ाकर कच्चा सूत लपेटकर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की जाती है। और इस दिन महिलाएं व्रत रख कर एक जगह बैठकर कहानी सुनती हैं। घर के बुजुर्गो का आशीर्वाद लेकर अपने सुहाग व परिवार की रक्षा की कामना करती हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

अशोक भारद्वाज कठूमर कठूमर, अलवर, राजस्थान