लोग गर्मी से हुए परेशान, सड़कें रहीं सुनसान

May 5, 2024 - 21:14
 0
लोग गर्मी से हुए परेशान, सड़कें रहीं सुनसान

लक्ष्मणगढ़ (अलवर) सूर्यदेव ने रविवार को  अपना  रूप दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक अब अगले कुछ दिनों में तापमान और बढ़ेगा। अधिकतम तापमान 42 और 27 डिग्री न्यूनतम दर्ज किया गया। तेज धूप के कारण सड़कें सुनसान रहीं। बाजार में चहल-पहल कम दिखाई दी। गर्मी से निजात पाने के लिए लोग शीतल पेय का सहारा लेते दिखाई दिए।  सबसे ज्यादा भीड़ गन्ने के जूस की रेहड़ीओ पर दिखाई दी। तीन दिनों में अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री का इजाफा दर्ज हुआ है, जबकि न्यूनतम तापमान में तकरीबन पांच डिग्री की वृद्धि हो चुकी है। दिन भर निकली धूप से गर्मी ने सबके पसीने छुड़ाए। शाम को सूरज ढलने के बाद थोड़ी राहत जरूर मिली। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में आसमान साफ रहने से तेज धूप निकलेगी, जिससे तापमान में और इजाफा होगा।

गर्मी के बढ़ने से हर कोई बेहाल है। धूप से बचने के लिए लोग गमछो छातों का इस्तेमाल करने लगे हैं। वहीं रेहड़ी और थड़ी वालों ने भी धूप से बचने के लिए तिरपाल और छतरियां लगा ली है। गर्मी बढ़ने के साथ ही शीतल पेय पदार्थ और आइसक्रीम की मांग बढ़ गई है। गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। गर्मी के चलते चिकित्सकों ने गर्मी से बचाव की सलाह दी है। गर्मी के मौसम में सेहत का ध्यान रखें। अधिक से अधिक ताजा और स्वच्छ पानी का सेवन करें। तापमान 42 डिग्री तक पहुंच चुका है।

  • कमलेश जैन

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................