महुवा से लावारिस बीमार दो महिला प्रभु जी को रेस्क्यू कर एम्बुलेंस से भेजा अपना घर आश्रम भरतपुर
![महुवा से लावारिस बीमार दो महिला प्रभु जी को रेस्क्यू कर एम्बुलेंस से भेजा अपना घर आश्रम भरतपुर](https://gexpressnews.com/uploads/images/202406/image_870x_66630ce65aea0.jpg)
महुवा ,दौसा (अवधेश अवस्थी)
महुवा पीड़ित सेवा ईश्वर सेवा को लेकर कार्यरत अपना घर सेवा समिति महुवा की टीम द्वारा शुक्रवार को दो बीमार लावारिस महिला प्रभु जी को महुवा कस्बे के मेला ग्राउंड से रेस्क्यू कर महुवा थाने के माध्यम से एंबुलेंस द्वारा अपना घर आश्रम भरतपुर भिजवाया ।
अपना घर सेवा समिति महुवा के मीडिया प्रभारी गो पुत्र अवधेश अवस्थी ने बताया कि शुक्रवार को सूचना मिली कि मेला ग्राउंड महुवा के पास गुरु जी के बाग पर दो लावारिस बीमार महिला प्रभु जी घूम रही है जिसकी सूचना पर अपना घर सेवा समिति महुआ की टीम की मदद से महिला प्रमुख अनीता अवस्थी के साथ दोनों बीमार लावारिस महिला प्रभु जी को महुवाथाने लाकर अपना घर आश्रम भरतपुर को एंबुलेंस के लिए सूचना दी सूचना पर अपना घर भरतपुर की एंबुलेंस महुवा थाना पहुंची जहां महिला सेवा साथी मेनका , ड्राइवर बलवीर सिंह , के साथ बीमार लावारिस महिला प्रभु जी को एम्बुलेंस द्वारा अपना घर आश्रम भरतपुर भिजवाया ।
इस दौरान अपना घर सेवा समिति महुवा के ,संयोजक हरिसिंह मीना, अध्यक्ष प्रेमचंद गोयल, विजय सिंह नरूका,लालाराम सैनी, नगेंद्र कुमार कौशल सैनी, मीडिया प्रभारी गौपुत्र अवधेश अवस्थी, व महिला प्रमुख श्रीमती अनीता अवस्थी , थाना अधिकारी जितेंद्र सिंह सोलंकी, डी ओ मुकेश कुमार सिंह हेड कांस्टेबल राजेश चौधरी, एच एम ब्रजकिशोर शर्मा, कांस्टेबल गौरी शंकर, सहित पुलिस स्टाफ व अपना घर सेवा समिति महुवा के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
![like](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/wow.png)