राज योगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 18वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर का महुवा में आयोजन

Aug 26, 2025 - 12:45
 0
राज योगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 18वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर का महुवा में आयोजन

महुवा,दौसा (अवधेश अवस्थी)

महुवा उपखंड मुख्यालय के गुर्जर मोहल्ला स्थित ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय एवं समाज सेवा प्रभाग शाखा महुवा द्वारा आज बुधवार 27 अगस्त को विश्व बंधुत्व दिवस राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 18वीं पुण्यतिथि पर  विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा । 

ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय माउंट आबू की स्थानीय शाखा महुवा की व्यवस्थापिका विद्या दीदी ने बताया कि विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर व राज योगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 18वीं पुण्यतिथि पर महुवा के गुर्जर मोहल्ला स्थित ब्रह्मा कुमारीज एवं समाज सेवा प्रभाग आर ई आर एफ शाखा महुवा द्वारा विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।  जिसमें सैकड़ो रक्तदाताओं द्वारा रक्तदान किया जाएगा।  उन्होंने बताया कि रक्तदान कर हम किसी का अमूल्य जीवन बचा सकते हैं । इसलिए रक्तदान मनुष्य को स्वस्थ रहने के लिए अवश्य करना चाहिए।  रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है रक्त सबसे कीमती उपहार है जो किसी इंसान को दूसरे को दे सकता है । रक्तदान करने वाला व्यक्ति किसी का जीवन बचा सकता है आशा जगा सकता है और अजनबियों को एकजुट कर सकता है।  किसी को दूसरा मौका पाने का कारण बन सकता है एक बूंद अनंत आशीर्वाद दाता बनो दिव्य बनो का संदेश रक्तदान शिविर देता है । 

विद्या दीदी ने बताया किनियमित रक्तदान से शरीर में आयरन की मात्रा संतुलित रहती है । ब्लड प्रेशर सामान्य रहता है कैंसर जैसे घातक रोगों होने का खतरा कम रहता है । हार्ट अटैक की संभावना में 90% की कमी होती है नए रक्त के सेल्स बनने लगते हैं मोटापे से बचाव होता है लीवर स्वस्थ रहता है कोलेस्ट्रॉल का लेवल संतुलित रहता है रिसर्च में पाया गया है कि रक्त डोनेट करने से खुशी मिलती है और मेंटल हेल्थ अच्छी रहती है रक्तदान से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी होती है। 

विद्या दीदी ने बताया कि 18 वर्ष से 65 वर्ष तक के स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान करने के योग्य होता है रक्तदान करने वाले मनुष्य का न्यूनतम वजन 50 किलो से अधिक होना चाहिए मनुष्य की पल्स 50 से 100 फीट प्रति मिनट होनी चाहिए रक्तचाप सामान्य होना चाहिए शरीर का तापमान सामान्य होना चाहिए।  रक्तदान शिविर को लेकर आयोजकों द्वारा तैयारी की जा रही है रक्तदाताओं से संपर्क कर अधिक से अधिक रक्तदान करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................