बहिनों ने रक्षाबंधन से जुड़ा पर्व वीरपुली हर्षोल्लास से मनाया

Aug 11, 2024 - 22:06
 0
बहिनों ने रक्षाबंधन से जुड़ा पर्व वीरपुली हर्षोल्लास से मनाया

सिरोही (रमेश सुथार)

कालन्द्री-उप तहसील क्षेत्र में बहिनों ने रक्षाबंधन से जुड़ा पर्व वीरपुली हर्षोल्लास से मनाया,व्रत रख कर भाइयों के दीर्घायु होंने की की कामना।
उप तहसील कालन्द्री और आसपास के वराडा,मनोरा देलदर,बरलूट,चड़वाल,तंवरी सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों में रक्षाबंधन से जुड़ा पर्व वीरपुली हर्षोल्लास से मनाया गया आचार्य संजय एन जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाली तीज और रक्षाबंधन बीच आने वाले किसी रविवार को यह पर्व मनाया जाता है इस दिन महिलाएँ अपने पीहर जाकर भाइयों की कलाई पर उनके दीर्घायु होने की कामना करते हुए रक्षा सूत्र बांधती है,कथा सुनकर एक दिन का व्रत रखती हैं एवं अपने वीरा अर्थात भाई पर कोई भी संकट कभी नही आवे या कोई संकट आये तो तुरन्त कट जाये इस हेतु तवे पर गेंहू की धानी भी सेकती है इस अवसर पर भाई भी अपनी श्रद्धा अनुसार बहिन को वस्त्र और राशि देकर उनकी रक्षा का वचन देता है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................