नोगांवा एकल अभियान ने थाना नोगांवा मे मनाया रक्षाबंधन

Aug 18, 2024 - 17:47
 0
नोगांवा एकल अभियान ने थाना नोगांवा मे मनाया रक्षाबंधन

नोगावा : एकल अभियान अंचल अलवर के अंचल प्रशिक्षण  प्रमुख  धर्मवीर सैनी ने बताया की हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी एकल अभियान की ओर से रक्षाबंधन का त्यौहार पुलिस थाना नोगांवा मे मनाया गया।धर्मवीर सैनी ने बताया की जो लोग देश की आंतरिक सुरक्षा वे शान्ति व्यवस्था ,स्वास्थ्य व्यवस्था ,सफाई व्यवस्था मे अपने परिवारों से मीलो  दूर रहकर भी इन कार्यो मे सेवाए  दे रहे है  ओर हमारी सेवाए बाधित  ना हो  इसलिए वो त्यौहारो  पर भी घर नही जा पाते हैं  ,हमने उनकी भावनाओं की चिंता करते हुये सभी पुलिस कर्मियों को रक्षा सूत्र  बांधकर उन्हे एकल अभियान के अंतर्गत  चल रहे  कार्यो के बारे मे अवगत कराया ।नोगावा थानाधिकारी  भूपेंद्र  सिंह ने समाज ओर देश हित मे किये जा रहे  एकल अभियान के कार्यो की सराहना की ।इस कार्यक्रम के तहत थानाधिकारी  भूपेंद्र सिंह शिवराम   सतीश   गिरधारी ,दिनेश  जयसिंह   ,आचार्य गुरुदयाल,मंगल सिंह  कविता  ,रज्जा  ,नीलम , संच समिति सचिव  तेजूराम  उपस्थित  रहे ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................