मेवाड़ का सबसे बड़ा ब्यूटी पेजेंट ‘द क्राउन ऑफ मेवाड़’ जल्द: भीलवाड़ा में 29 नवंबर को होंगे ऑडिशन

Nov 25, 2026 - 18:53
 0
मेवाड़ का सबसे बड़ा ब्यूटी पेजेंट ‘द क्राउन ऑफ मेवाड़’ जल्द: भीलवाड़ा में 29 नवंबर को होंगे ऑडिशन

भीलवाड़ा ( बद्री लाल माली )। मेवाड़ की प्रतिभाओं को फैशन और ग्लैमर की दुनिया में बड़ा मंच प्रदान करने के उद्देश्य से इंस्पायर जीआर स्टार इंडिया द्वारा ब्यूटी पेजेंट ‘द क्राउन ऑफ मेवाड़’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

इंस्पायर जीआर स्टार इंडिया की फैशन आइकन जया चौहान ने बताया कि यह मेवाड़ क्षेत्र का अब तक का सबसे बड़ा और आकर्षक ब्यूटी पेजेंट इवेंट होने जा रहा है। इसका पहला ऑडिशन 29 नवंबर 2026 (रविवार) को प्रातः 10 बजे से होटल रॉयल एम्बेसी, भीलवाड़ा में आयोजित किया जाएगा।

संस्था के चेयरमैन गोपाल लाल माली ने बताया कि इस पेजेंट में मिस, मिसेज और मिस टीन श्रेणियों में प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। ऑडिशन व शो के दौरान प्रतिभागियों के आत्मविश्वास, रैंप वॉक, व्यक्तित्व और स्टेज प्रेज़ेंस का मूल्यांकन किया जाएगा, ताकि क्षेत्र की उभरती प्रतिभाओं को एक पेशेवर मंच मिल सके। आयोजन को लेकर मेवाड़ अंचल—विशेषकर भीलवाड़ा, उदयपुर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़ और प्रतापगढ़—की युवतियों व महिलाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................