मतदाता सूची में अब तक केवल 95 नाम जुड़ने पर एसडीएम ने जताई चिंता, राजनैतिक दलों से मांगा सहयोग

Nov 27, 2026 - 13:39
 0
मतदाता सूची में अब तक केवल 95 नाम जुड़ने पर एसडीएम ने जताई चिंता, राजनैतिक दलों से मांगा सहयोग

​मकराना (मोहम्मद शहजाद)। भारत निर्वाचन आयोग, मुख्य निर्वाचन अधिकारी (राजस्थान-जयपुर) एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर, डीडवाना-कुचामन) के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र 113 मकराना की मतदाता सूची में नाम जोड़ने तथा दावे-आपत्तियों के संबंध में 26 नवंबर को प्रातः 11 बजे निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (एसडीएम) कार्यालय, मकराना में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

 बैठक को संबोधित करते हुए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं उपखंड अधिकारी (एसडीएम) बाबूलाल जाट ने बताया कि अभियान के तहत अब तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार बीएलओ द्वारा केवल 95 मतदाताओं के ही नाम जोड़े गए हैं, जो प्रगति अत्यंत न्यून है। उन्होंने इस पर चिंता व्यक्त करते हुए उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने का आह्वान किया।
​एसडीएम ने कहा कि राजनैतिक दल अपने बूथ स्तरीय एजेंट-2 (बीएलए-2) के माध्यम से बूथवार संबंधित बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) से संपर्क कर योग्य मतदाताओं के नाम जोड़ने में सहायता करें। उन्होंने विशेष रूप से नवविवाहिता मतदाताओं के नाम भी मतदाता सूची में जुड़वाने में सक्रिय सहयोग करने की अपील की। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के सुनील डारा, कांग्रेस पार्टी के वीरू सोरगर, मोहम्मद खालिक सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं चुनाव शाखा के कार्मिक उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है