चतुर्थ विप्र प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कैरियर काउंसलिंग शिविर का भव्य आयोजन, 300 प्रतिभाओं एवं समाज के जनप्रतिनिधियों का सम्मान

Nov 29, 2026 - 19:33
 0
चतुर्थ विप्र प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कैरियर काउंसलिंग शिविर का भव्य आयोजन, 300 प्रतिभाओं एवं समाज के जनप्रतिनिधियों का सम्मान

अलवर (राजस्थान) विप्र फाउंडेशन, अलवर की ओर से रविवार को प्रताप ऑडिटोरियम, अलवर में जिला स्तरीय चतुर्थ विप्र प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कैरियर काउंसलिंग शिविर–2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, प्रशासनिक सेवाओं, खेलकूद एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली लगभग 300 प्रतिभाओं एवं समाज के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से हजारों की संख्या में विप्र बंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

  • प्रथम सत्र में कैरियर काउंसलिंग शिविर का आयोजन

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं कैरियर मार्गदर्शन के उद्देश्य से कैरियर काउंसलिंग शिविर आयोजित किया गया। सम्यक इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर कौशल भारद्वाज ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए व्यक्तिगत उत्तरदायित्व, लक्ष्य के प्रति समर्पण एवं निरंतर परिश्रम आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कैरियर काउंसलिंग शिविर केवल औपचारिक कार्यक्रम न रहकर विद्यार्थियों के भविष्य को सही दिशा देने वाला सार्थक प्रयास बनेगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि अलवर से जयपुर में अध्ययन के लिए जाने वाले विप्र समाज के विद्यार्थियों को संस्थान की ओर से फीस में विशेष छूट प्रदान की जाएगी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक मनीष शर्मा एवं अंगद शर्मा ने विद्यार्थियों को प्रशासनिक एवं पुलिस सेवाओं में कैरियर बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी करना चाहते हैं, वे मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए उनसे संपर्क कर सकते हैं।

  • द्वितीय सत्र में सामाजिक एकता, युवा शक्ति एवं संगठन पर दिया जोर

द्वितीय सत्र की अध्यक्षता जगन्नाथ मंदिर के महंत धर्मेंद्र शर्मा ने की तथा मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा रहे।

मंत्री संजय शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि समाज में एक-दूसरे की कमियां देखने के बजाय एकजुट होकर समाज को आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य करना चाहिए। हमारा समाज विवेकशील है और हमें केवल अपने समाज तक सीमित न रहकर अन्य समाजों को भी साथ लेकर चलना चाहिए। उन्होंने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को कमजोर या बेचारा समझना उचित नहीं है। युवा यदि कुछ करने की ठान लें तो उनके लिए कुछ भी असंभव नहीं है।

टोंक स्थित सतगुरु आश्रम के विश्व प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य गुरुदेव पंडित राजकुमार शर्मा ने कहा कि जीवन की सार्थकता तभी है, जब हम 'सब एक के लिए और एक सबके लिए' की भावना से कार्य करें।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विप्र फाउंडेशन के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि जब तक व्यक्ति समाज के लिए कुछ योगदान नहीं करता, तब तक उसके जीवन की सार्थकता अधूरी है। उन्होंने विप्र फाउंडेशन द्वारा संचालित परशुराम ज्ञानपीठ में राजस्थान प्रशासनिक सेवा एवं भारतीय प्रशासनिक सेवा की तैयारी के संबंध में विस्तृत जानकारी दी तथा युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रोत्साहित किया।

विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष परमेश्वर शर्मा ने अरुणाचल प्रदेश में विश्व विराट श्री परशुराम मूर्ति स्थल की स्थापना एवं श्रीराम ध्वज रथ यात्रा के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि अयोध्या से अरुणाचल प्रदेश तक प्रस्तावित इस रथ यात्रा का शुभारंभ 4 दिसंबर 2026 को श्री हनुमंत कथा मंडप, हनुमानगढ़ी, अयोध्या (उत्तर प्रदेश) से किया जाएगा।

जोन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कर्नल ने कहा कि समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपने कार्यक्षेत्र में रहकर समाज के लिए योगदान दे तो समाज को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। समाज की उन्नति के लिए सामूहिक प्रयास एवं आपसी सहयोग आवश्यक हैं।

पंडित धर्मवीर शर्मा ने कहा कि समाज में अच्छा कार्य करने वाले लोगों को प्रोत्साहित कर उन्हें ताकत देनी चाहिए। आज समाज में विनम्रता की कमी देखने को मिल रही है, जिसे दूर करने की आवश्यकता है। हमें समाज के उत्थान के लिए निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करना चाहिए। जोन के महामंत्री  गजेंद्र ज्ञानपुरिया ने भी समाज की उन्नति एवं संगठन की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

विप्र शिक्षा संकुल निर्माण के लिए सहयोग की घोषणा

कार्यक्रम के दौरान अलवर जिले में प्रस्तावित विप्र शिक्षा संकुल के निर्माण के लिए समाज के प्रबुद्धजनों ने सहयोग का संकल्प लिया। जिला साक्षरता अधिकारी भूपेंद्र द्विवेदी, अश्वनी शर्मा प्रंसिपल एवं विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष पीयूष पंडित जाडला ने शिक्षा संकुल निर्माण में सहयोगार्थ प्रत्येक ने 2,51,000 रुपये की राशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर उपस्थित समाजबंधुओं ने शिक्षा संकुल के निर्माण को समाज के शैक्षणिक एवं सामाजिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

  • गणमान्य अतिथियों एवं पदाधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस अध्यक्ष योगेश मिश्रा, अलवर शहर विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी  नरेंद्र शर्मा सहित प्रदेश उपाध्यक्ष  प्रकाश अडिच्वाल, महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती रेनू वत्स, जिला संरक्षक मुकेश गौड़, सुरेंद्र कुमार शर्मा, राजेंद्र तिवारी, युवा जिलाध्यक्ष  कृष्णकांत शर्मा, राहुल शर्मा घाट, महिला संगठन मंत्री श्रीमती पूनम शर्मा, महामंत्री श्रीमती ममता शर्मा, जिला महामंत्री  मनोज बेड़ा, हेमंत शर्मा, पुष्पराज शर्मा, सर्वेश वत्स, कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा, राजीव लोचन, भरत शर्मा, देशबंधु शर्मा, रविदत्त शर्मा एडवोकेट, सीए नवीन शर्मा, राजकुमार शर्मा, गोपेश शर्मा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का स्वागत किया तथा सम्मानित प्रतिभाओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। समारोह का उद्देश्य प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी मार्गदर्शन उपलब्ध कराना, समाज में एकता एवं सहयोग की भावना मजबूत करना तथा शिक्षा के क्षेत्र में नई संभावनाओं को बढ़ावा देना रहा। विप्र फाउंडेशन, अलवर ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों, प्रतिभाओं, समाजबंधुओं एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है