पंचायती राज चुनाव 2026: वैर और भुसावर पंचायत समितियों पर कांग्रेस का कब्जा, समर्थकों ने आतिशबाजी कर बांटी मिठाई

Nov 27, 2026 - 19:15
 0
पंचायती राज चुनाव 2026: वैर और भुसावर पंचायत समितियों पर कांग्रेस का कब्जा, समर्थकों ने आतिशबाजी कर बांटी मिठाई

हलैना (विष्णु मित्तल)। पंचायती राज चुनाव-2026 के अंतर्गत शुक्रवार को पंचायत समिति प्रधान पद के लिए हुए निर्वाचन में कांग्रेस ने वैर और भुसावर दोनों ही पंचायत समितियों में जीत दर्ज की है। पंचायत समिति वैर से कांग्रेस उम्मीदवार पुष्पा तोताराम गुर्जर निर्विरोध प्रधान निर्वाचित हुईं, जबकि पंचायत समिति भुसावर में हुए सीधे मुकाबले में कांग्रेस की आशा बन्टी शर्मा ने भाजपा उम्मीदवार पवन देवी को 9 मतों से पराजित किया। भुसावर में कुल 19 मतों में से कांग्रेस प्रत्याशी को 14 तथा भाजपा प्रत्याशी को 5 मत प्राप्त हुए।

नवनिर्वाचित प्रधानों की पारिवारिक व राजनीतिक पृष्ठभूमि

वैर की नवनिर्वाचित प्रधान पुष्पा तोताराम गुर्जर के परिवार की क्षेत्र की राजनीति में मजबूत पकड़ रही है। उनके भतीजे कपिल गुर्जर की पत्नी सीमा गुर्जर भी पूर्व में पंचायत समिति वैर-भुसावर की प्रधान रह चुकी हैं, वहीं उनके पति तोताराम गुर्जर कृषि उपज मंडी समिति (वैर-भुसावर-हलैना) के चेयरमैन रह चुके हैं।

दूसरी ओर, भुसावर की नवनिर्वाचित प्रधान आशा बन्टी शर्मा के पति चन्द्रशेखर उर्फ बन्टी शर्मा एक प्रतिष्ठित उद्योगपति हैं तथा उनके ससुर हरी शर्मा ग्राम पंचायत घाटरी के सरपंच रह चुके हैं।

समर्थकों ने आतिशबाजी कर जताई खुशी

दोनों पंचायत समितियों में कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने मिठाइयां बांटकर और आतिशबाजी कर जश्न मनाया।

वैर में पुष्पा तोताराम गुर्जर के प्रधान बनने पर हलैना सरपंच अन्नू ठाकुर, हलैना अनाज मंडी व्यापार संघ अध्यक्ष योगेश जिन्दल, संजय जिन्दल, मोलोनी सरपंच रामवीर ठेकेदार, पूर्व पंच विनोद मित्तल, किराना संघ संरक्षक नीरज जिन्दल, मुकेश ठेकेदार, मेवाराम वाराखुर्द तथा पत्रकार विष्णु मित्तल व थानसिंह सिनसिनवार आदि ने हर्ष व्यक्त किया।

वहीं, भुसावर में आशा बन्टी शर्मा के प्रधान निर्वाचित होने पर नगरपालिका भुसावर के पूर्व चेयरमैन चन्द्रप्रकाश अवस्थी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सतीश पाण्डेय, सतीश शर्मा, व्यापार संघ भुसावर अध्यक्ष ऋषि शर्मा, पत्रकार राजेश पचौरी, हलैना के सेवानिवृत्त थानेदार सरमन लवानियां, भागचन्द शर्मा और शारदा शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोगों ने बधाई देते हुए खुशी जताई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................