सदस्यता अभियान में श्रेष्ठ कार्य करने वाले कार्यकर्ता को पार्टी सम्मानित करेगी : राज्यमंत्री ओटाराम देवासी

Aug 30, 2024 - 18:02
 0
सदस्यता अभियान में श्रेष्ठ कार्य करने वाले कार्यकर्ता को पार्टी सम्मानित करेगी : राज्यमंत्री ओटाराम देवासी

सिरोही (रमेश सुथार)

भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर कृष्णगंज मंडल की बैठक वैधनाथ महादेव मंदिर परिसर रामपुरा में मंडल अध्यक्ष कुपाराम देवासी के अध्यक्षता व राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, सांसद लुम्बाराम चौधरी के सानिध्य में आयोजित हुई।
पंचायतीराज राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि भाजपा कार्यकाल में तेजी से विकास कार्य हो रहे है। वहीं किसान, महिला, युवा वंचित सभी वर्गों का ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने भाजपा के अधिक से अधिक सदस्य जोड़ने के लिए आह्वान किया और सदस्यता अभियान में श्रेष्ठ कार्य करने वाले कार्यकर्ता को पार्टी सम्मानित करेगी। 
सांसद लुंबाराम चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता संगठन के लिए सदैव तत्परता के साथ जन सेवा में सदा समर्पित रहता है।  उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी को मजबूती प्रदान करता है और कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है।  
मंडल अध्यक्ष कुंपाराम देवासी ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने के साथ सभी वगों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। उन्होंने प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनने के लिए प्रेरित किया।
जिला उपाध्यक्ष अरुण ओझा व जिला सदस्यता अभियान के सहसंयोजक महिपाल सिंह चारण ने बताया कि सदस्यता अभियान में नए सदस्य बनने के लिए 18 वर्ष से ज्यादा आयु हो व भाजपा के सिद्धांतों, अनुशासन व आस्था से बधा हुआ हो। प्रत्येक कार्यकर्ताओं को पार्टी की निष्ठा व विचारधारा के लोगों को अधिक से अधिक जोड़ना है लोगों के घर घर जाकर संपर्क कर व मोबाइल पर 8800002024 पर मिस कॉल देकर नए सदस्य बनाने हैं।
प्रधान हंसमुख मेघवाल, संत तीर्थगिरी महाराज, संत पागलगिरी महाराज ने भी सदस्यता अभियान को लेकर संबोधित किया।
मंच संचालक मंडल महामंत्री बाबू सिंह माकरोड़ा ने किया।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि इस अवसर पर सदस्यता अभियान के मंडल संयोजक हमीराराम मेघवाल मंडल, महामंत्री हितेश रावल, सहसंयोजक खेमाराम देवासी, पिंकी प्रजापत, उपाध्यक्ष साबूसिंह देवड़ा, छैल सिंह मादाराम देवासी, नारायण प्रजापत, वेलाराम पुरोहित, भेराराम देवासी, दलपत सिंह काबा, भीम सिंह, शैतान सिंह सोनगरा, ओटाराम चौधरी, रणजीत सिंह,  जितेंद्र गर्ग, भंवर सिंह, पुरुषोत्तम रावल, बसंत प्रजापत, जितेंद्र रावल, नरपत राव, भीखसिंह, देवाराम देवासी, धनश्याम सिंह और कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................