राष्ट्रीय खेल दिवस पर महिलाओ व बुजुर्गों की हुई दौड़ प्रतियोगिता

Aug 30, 2024 - 18:00
 0
राष्ट्रीय खेल दिवस पर महिलाओ व बुजुर्गों की हुई दौड़ प्रतियोगिता

उदयपुरवाटी  (सुमेर सिंह राव)
निकटवर्ती पोसाना गांव के खेल मैदान में गुरुवार को राष्ट्रीय खेल दिवस व हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की 119 वी जयंती पर विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 40 साल से अधिक महिलाओं-पुरुषों की दौड़ व रस्सा कस्सी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें गांव के महिलाओं व बुर्जुगो ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विजेताओ का मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।कैप्टन विद्याधर स्वामी,सूबेदार नन्ददेव सिंह,ऐयू बैक के मैनेजर देशराज सिंह ने फिता काट के खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

पुरूष दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम सुरेश चतरावला,द्वितीय इन्दाज मेचू, तृतीय बहादुर तेतरवाल व महिला दोड़ मे प्रथम माया देवी, द्वितीय सुशील देवी व रस्सा कस्सी में सुशिला देवी की टीम व पुरुष में बजरंग नेहरा की टीम विजेता रही। साथ में बच्चों की भी 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता हुई जिसमें ऐयू फाउंडेशन के बच्चों ने भाग लिया। व कबड्डी प्रतियोगिता हुई। तथा कोच सुनिल मरोड़ीया ने कार्यक्रम के दोरान कहा की खेल खेलने से व्यक्ति का मानसिक व शारीरिक विकास होता है। हमे अपने दैनिक जीवन में खेल को शामिल करना चाहिए। कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि अमित ढेवा,अंकेश खैरवा,प्रवीण मेचू,अध्यापक सुभाष ढेवा,प्रकाश कांटीवाल,सोहन बोयल,मनिराम महला,हवलदार मामराज ढेवा,बजरंग नेहरा,बहादुर ढेवा,बहादुर तेतरवाल,मखनलाल,महेश मण्डिवाल, मुकेश स्वामी,भंवरलाल मीणा,पिन्टु, प्रमोद बोयल,राधेश्याम स्वामी, सावरमल, संजय स्वामी व अन्य ग्रामीण व महिलाएं उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................