उप कारागृह आबूरोड से खाद्य सामग्री के लिए सैंपल
![उप कारागृह आबूरोड से खाद्य सामग्री के लिए सैंपल](https://gexpressnews.com/uploads/images/202405/image_870x_66473ec807b23.jpg)
सिरोही (रमेश सुथार)
– शुद्ध आहार मिलावट पर वार विशेष अभियान के तहत खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने मंगलवार को उप कारागृह आबूरोड में खाद्य सामग्री के सैंपल लिए गए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि शुद्ध आहार मिलावट पर वार विशेष अभियान के तहत उप कारागृह आबूरोड के कैदियों को दी जाने वाली खाद्य सामग्री के सैंपल खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप सिंह यादव ने लिए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप सिंह यादव ने बताया कि उप कारागृह में बंदियों के लिए उपयोगार्थ भंडारित खाद्य सामग्री का निरीक्षण कर सैंपल लिए गए। उन्होंने ने बताया कि लिए गए सैंपलों को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला में भिजवाया जाएगा। खाद्य सामग्री के अमानक पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
![like](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/wow.png)