जिला कलक्टर ने की प्रेस वार्ता, राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टर मीट -2024 के जिला स्तरीय कार्यक्रम की दी जानकारी

Nov 23, 2024 - 12:02
 0
जिला कलक्टर ने की प्रेस वार्ता, राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टर मीट -2024 के जिला स्तरीय कार्यक्रम की दी जानकारी

खैरथल-तिजारा, (देवराज मीणा)  जिला कलक्टर किशोर कुमार ने शनिवार को भिवाड़ी रीको गेस्ट हाउस में प्रेस प्रतिनिधियों के साथ वार्ता कर राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टर मीट - 2024 के जिला स्तरीय कार्यक्रम के आयोजन की जानकारी साझा की। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिला कलेक्टर ने कहा कि राइजिंग राजस्थान समिट में अभी तक जिले में 13 हजार 85 करोड़ रुपए के 228 एमओयू प्रस्तावित किए गए हैं.

जिला स्तरीय कार्यक्रम पर होंडा कंपनी में 24 नवंबर को राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टर मीट-2024 कार्यक्रम का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भी एमओयू किए जा रहे हैं। जिले में किए गए एमओयू में सभी सेक्टर को टच करने का प्रयास किया गया है। जिले में निवेश को बढ़ाने के लिए देसी/विदेशी निवेशकों को प्रेरित करने के लिए प्रयास किए गए हैं।

228 एमओयू किये गए,13085 करोड़ का निवेश प्रस्तावित

उद्योग कम्पनीयो के साथ अभी तक 228 एमओयु किये गये है। जिनमे 13 हजार 85 करोड़ रूपये का निवेश होगा तथा 48260 लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा तथा 20000 लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। यह प्रक्रिया अभी जारी है लगभग 15000 करोड़ के निवेश संभावित है। ऑटो मोबाईल इन्जिनियरिगं क्षेत्र में 37 उद्योगो मे 1286 करोड रूपये निवेश तथा 3368 व्यक्तियों को रोजगार एवं आईटी, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंडस्ट्रियल, पार्क, फर्नीचर, टूरिज्म, वेयरहाउस, प्लास्टिक, रियल स्टेट, रिन्यूएबल एनर्जी, फुटवियर, टेक्सटाइल, पैकेजिंग, केमिकल, स्पोर्ट, ई-वेस्ट आदि प्रमुख क्षेत्र सामिल है।

जिला कलक्टर ने कहा कि राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टर मीट-2024 के तहत किए जाने वाले सभी एमओयू को शत प्रतिशत जिले के धरातल पर उतारकर औद्योगिक प्रगति को और अधिक बढ़ाने के प्रयास रहेंगे। जिला कलेक्टर किशोर कुमार ने बताया कि इस समिट के मुख्य अथिति केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव, विशिष्ट अतिथि राज्य पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री संजय शर्मा, आई.ए.एस. प्रभारी सचिव इंद्रजीत सिहं, विधायक महंत बालक नाथ, विधायक दीपचंद खेरिया, विधायक ललित यादव अतिथि होगें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है