केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री ने भिवाड़ी को "स्वच्छ भिवाड़ी, हरित भिवाड़ी" बनाने की दिशा में उठाए कई महत्वपूर्ण कदम

स्वच्छता अभियान: भिवाड़ी में एक माह तक चलेगा विशेष सफाई अभियान

Jan 28, 2025 - 11:34
Jan 28, 2025 - 11:34
 0
केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री ने भिवाड़ी को "स्वच्छ भिवाड़ी, हरित भिवाड़ी" बनाने की दिशा में उठाए कई महत्वपूर्ण कदम

खैरथल तिजारा, 28 जनवरी। केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने भिवाड़ी कि वायु गुणवत्ता को सुधारने और स्वच्छ भिवाड़ी, हरित भिवाड़ी, भव्य भिवाड़ी बनाने हेतु पूर्व में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जिसके तहत मंगलवार को नगर परिषद क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए एक माह का विशेष सफाई अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान का शुभारंभ जिला कलेक्टर खैरथल-तिजारा किशोर कुमार द्वारा वार्ड नंबर 01 में जीएसटी कार्यालय के सामने से प्रातः 8 बजे फीता काटकर किया गया। जिला कलेक्टर स्वयं ने सड़क पर झाड़ू लगाकर आमजन को दिया सफाई का संदेश तथा इस अभियान को सफल बनाने में आमजन की भागीदारी की अपील भी की।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर किशोर कुमार ने कहा कि यह अभियान स्वच्छ भारत मिशन के तहत एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने भिवाड़ी को "स्वच्छ भिवाड़ी, हरित भिवाड़ी, भव्य भिवाड़ी" बनाने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि सफाई केवल एक दिन या एक माह का अभियान नहीं है, बल्कि यह एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है, जो हमारे जीवन और समाज की गुणवत्ता को प्रभावित करती है। स्वच्छता केवल एक आदत नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है। हमें यह समझना होगा कि स्वच्छता केवल नगर परिषद या सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हम सभी नागरिकों की समान जिम्मेदारी है।

पुलिस अधीक्षक भिवाड़ी ज्येष्ठा मैत्रेयी ने नागरिकों से अपील कि वे सफाई को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। सड़क पर कचरा न फेंकें, पॉलिथीन का प्रयोग बंद करें और कचरे का सही प्रबंधन करें। हमें बच्चों और युवाओं को इस दिशा में प्रेरित करना चाहिए, क्योंकि वे हमारे समाज के भविष्य हैं। यह अभियान तभी सफल होगा जब हम सभी मिलकर इसे एक आंदोलन का रूप देंगे।

इस विशेष अभियान के तहत नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्डों में सफाई कार्य को प्राथमिकता दी जाएगी। जिला कलेक्टर ने इस अभियान का प्रभारी अधिकारी आयुक्त नगर परिषद भिवाड़ी मुकेश कुमार को बनाया तथा सह प्रभारी सहायक अभियंता अंकित श्रीवास्तव को नियुक्त किया। उन्होंने इस अभियान हेतु 4 टास्क फोर्स का गठन कर प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ के सभी कर्मचारियों को वार्डों की सफाई के लिए तैनात किया है। प्रत्येक टास्क फोर्स में नौ कर्मचारियों को लगाया गया है। सफाई कार्य में कचरा प्वाइंट्स, मुख्य सड़कों और नालियों की विशेष सफाई की जाएगी। प्रत्येक सफाई कर्मी को अपने वार्ड क्षेत्र में सफाई के लिए रूट चार्ट के अनुसार साफ सफाई करने के निर्देश दिए। कनिष्ठ अभियंता के पर्यवेक्षण में टास्क फोर्स द्वारा प्रतिदिन सफाई अभियान संचालित किया जाएगा। सफाई कार्य पूर्ण होने के बाद फोटो लोकेशन के साथ कार्य की रिपोर्ट ग्रुप में साझा करने की जिम्मेदारी सुनिश्चित की गई है, साथ ही प्रत्येक वार्ड में सफाई की गुणवत्ता का मूल्यांकन किया जाएगा।

जिला कलेक्टर ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और अपने क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने में सहयोग करें।यह अभियान 28 फरवरी 2025 तक चलेगा, जिसका उद्देश्य भिवाड़ी को स्वच्छ भिवाड़ी, हरित भिवाड़ी एवं भव्य भिवाड़ी बनाना तथा स्वच्छता सर्वेक्षण में उत्कृष्ट स्थान दिलाना है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर अश्विन के पंवार, भूमि अधिग्रहण अधिकारी बीडा कपिल कुमार यादव, उपखंड अधिकारी टपूकड़ा लाखन सिंह गुर्जर, नगर परिषद आयुक्त मुकेश कुमार, सहायक अभियंता नगर परिषद अंकित श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

  • मुकेश कुमार 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................