मालाखेड़ा महुवा टोल नाके के मध्य सड़क मार्ग के किनारे मिली बोरे में कटे हुए व्यक्ति की लाश
अलवर (अनिल गुप्ता) राजगढ़ अलवर सड़क मार्ग पर स्थित मालाखेड़ा महुवा टोल प्लाजा के मध्य सड़क के किनारे बोरे में कटा हुआ शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। सूचना मिलने पर मालाखेड़ा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार कटे हुए व्यक्ति के शव की पहचान औधोगिक क्षेत्र अलवर थाना बख्तल की चौकी क्षेत्र के नाहरपुर निवासी रामभरोसी चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।


