स्कूटी पर सवार युवक को कार चालक ने मारी टक्कर युवक की हुई मौत

मृतक परिजनों ने लगाए साजिश हत्या का आरोप

Jul 10, 2025 - 13:13
Jul 10, 2025 - 13:14
 0
स्कूटी पर सवार युवक को कार चालक ने मारी टक्कर युवक की हुई मौत

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर जिला उधोग नगर थाना अंतर्गत क्षेत्र बखतल चौकी के पास स्कूटी पर सवार होकर जा युवक को कार चालक ने पीछे से टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया युवक को गम्भीर अवस्था में अलवर के सामान्य चिकित्सालय में ले जाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया पुलिस द्वारा मृतक परिजनों को सूचना दी गई जिसकी सूचना पाकर मृतक परिजन अस्पताल पहुंचे जिन्होंने साजिश कर हत्या करने के गम्भीर आरोप लगाए है ।
पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतक शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतक कृष्ण वीर पुत्र पूरणमल जाति ब्राह्मण निवासी रामनगर थाना कठूमर की मौत की जांच शुरू कर दी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................