सुमेरपुर भगवान महावीर अस्पताल में पौती के प्रथम जन्मदिन पर 101 पौधे वितरण कर पर्यावरण को बचाने का संदेश
तखतगढ़ (बरकत खान) प्रदेश सरकार व प्रशासन की तरफ से क्षेत्र को हरा भरा बनाने के लिए लोगों को पेड़ -पौधे लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है ताकि बरसात के मौसम में अधिक से अधिक पेड़ों को लगाया जा सके, खिवान्दी निवासी मुकेश माली ने बताया कि भगवान महावीर हॉस्पिटल में अपनी भतीजी के प्रथम जन्मदिन पर 101 पौधे लगाए पर्यावरण का संदेश देते हुए अपनी भतीजी दिआ माली के जन्म दिन पर 101 पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि पेड़ पौधे हमें जीवन दायिनी ऑक्सीजन देते हैं। ओर कार्बन डाइऑक्साइड लेते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को अपने सभी यादगार पलों की याद में पौधे अवश्य लगाने चाहिए। ओर पेड़ बनने तक उसकी रक्षा करनी चाहिए ताकि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल सकें।कार्यक्रम में दादी तारा देवी माली , जगदीश कुमार माली, डा इंद्र सिंह राणावत, डा ललित राठौड़, अन्य स्टाफ गन मौजूद रहे