तखतगढ़ नगर पालिका द्वारा स्कूल में 11 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ भव्य योग कार्यक्रम
तखतगढ़ (बरकत खान) नगर पालिका द्वारा केसरी संघवी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े ही उत्साह ओर उल्लास के साथ मनाया गया। प्रातः 6 बजे से शुरू हुए इस योग सत्र में नगर वासियों अधिकारियों एवं पार्षद गणो विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष ललित रांकावत, के स्वागत भाषण से हुई।योग प्रशिक्षको ने उपस्थित जनसमूह को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियां करावाई। उन्होंने योग को दैनिक जीवन में अपनाने के लाभ भी बताए।इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष ने कहा योग हमारे ऋषि - मुनियों की अमूल्य देन है, जो न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि मानसिक शांति भी प्रदान करता है। हम सभी को योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए, इस भव्य आयोजन से नगर में योग के प्रति जागरूकता का नया संदेश गया ओर लोगों ने संकल्प लिया कि वे नियमित रूप से योग करेंगे। इस मौके पर लाउडस्पीकर से पालिका कार्मिक जीतू घांची,करवाई , उपाध्यक्ष मनोज नामा, पार्षद देवाराम चौधरी, एडवोकेट मुकेश कुमार सुथार, आकाश त्रिवेदी, गोपाल चौहान, सताराम मीना,

