मकराना के जूसरी रोड स्थित नए निर्माणाधीन मकान की पट्टियां टूटी, पिता पुत्र घायल
मकराना (मोहम्मद शहजाद)। शहर के जुसरी रोड़ स्थित एक निर्माणाधीन मकान की पट्टियां टूट गई जिसमें मकान मालिक शब्बीर अहमद (52) पुत्र यूसुफ भाटी व उनका बेटा सगीर अहमद (35) घायल हो गए। रात करीब 8:20 बजे नए मकान की छत पर गए थे जहां पर छत का निर्माण देख रहे थे निर्माण देखते-देखते ही अचानक पट्टियां टूट कर नीचे गिर गई जिससे नीचे बने अंडर ग्राउंड की पट्टियां भी टूट गई और शब्बीर अहमद व उसका बेटा सगीर अहमद उर्फ संजू पट्टियों के साथ करीब 20 फीट नीचे गिरकर दब गए। आसपास के लोगों और राहगीरों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और उन्हें नजदीकी सीकेएस अस्पताल पहुंचाया। जहां गंभीर हालत देखते हुए शब्बीर अहमद को जयपुर रैफर किया गया और सगीर को भर्ती किया गया। शब्बीर अहमद के शरीर पर जगह जगह व सिर में चोट आई और सगीर के पैर व शरीर पर चोटे आई हैं। घटना की जानकारी मिलने पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस दौरान सूचना मिलने पर थानाधिकारी सुरेश सोनी भी जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।