हरियाली तीज पर अभियान चला कर लगाए 5000 पौधे

Jul 27, 2025 - 13:12
 0
हरियाली तीज पर अभियान चला कर लगाए 5000 पौधे

गुरला (बद्रीलाल माली) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुभाष नगर मैं आज हरियालो राजस्थान के तहत पौधा रोपण अभियान चलाकर लगभग 5000 पौधे लगाकर हरियाली तीज मनाई गई। प्रधानाचार्य उर्मिला जोशी के अनुसार वृक्षारोपण प्रभारी महावीर जीनगर एवं परमेश्वर शर्मा ने शाला प्रबंध एवं विकास समिति के सदस्य अनिल कोठारी व गोपाल जीनगर की उपस्थिति में कक्षा अध्यापकों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को5000 पौधे एवं बीजों का वितरण किया। कार्यक्रम प्रभारी ममता शर्मा, मधु लड्ढा के नेतृत्व में सामुदायिक पार्क, फार्म हाउस ,विद्यालय परिसर, घर के गार्डन एवं मुख्य मार्गों के साइड में पौधारोपण का कार्य किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अशोक, गुलमोहर, आम, बिल्व पत्र, अमरुद ,क्रोटॉन, तुलसी, अपराजिता ,हारसिंगार, मोगरा, रुद्राक्ष ,गेंदा ,रेलिया आदि पौधे लगाए। नेहा, नीलम परिहार ,सोनू शर्मा, राजकुमारी शर्मा, नीलम मिश्रा ,मीनाक्षी शर्मा,मधु लड्ढा जयश्री सर्वा और मंजू शर्मा, रणजीत सिंह शेखावत ने अलग-अलग छात्रों के ग्रुप के साथ जाकर पौधारोपण करवाया। इस अवसर पर शाला प्रबंध एवं विकास समिति के स्वयंसेवक पवन लोढ़ा,विजय शर्मा ओर विद्यालय के आसपास के अभिभावक एवं नागरिक उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................