वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रियों का किया पंजीयन

Aug 12, 2025 - 13:48
 0
वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रियों का किया पंजीयन

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्री योजना 2025 के तहत शिविर लगाकर 28 तीर्थ यात्रियों के 19 आवेदनो का किया पंजीयन। बता दे की राज्य सरकार द्वारा हर वर्ष वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना आती है। जिसमें सरकार के द्वारा निशुल्क यात्रा, खाना पीना रहना तक शामिल है। पात्र होने के लिये 60 वर्ष या इससे अधिक आयु होना आवश्यक है। सरकार के द्वारा इस वर्ष 56 हजार यात्रियो को तीर्थ स्थलों पर ले जाया जायेगा। तीर्थ स्थलो में अयोध्या, मथुरा, वृद्धावन, तिरूपति, जगननाथपूरी, बैष्णो देवी, हरिद्वार सहित कई अन्य स्थलो पर ले जाया जायेगा। लॉटरी के माध्यम से आवेदक का चयन होगा। इसी को लेकर शहर के मिण्डकिया रोड़ स्थिति खटीक समाज सभा भवन में फूलचन्द परेवा के द्वारा निःशुल्क शिविर का आयोजन कर लोगो के आवेदन ऑनलाइन भरे गये। शिविर में कम्प्यूटर ऑपरेटर पप्पू सिंह, शिव राज दोलिया, सोनू साँखला, कोमाराम गुर्जर , बिरदीचन्द खिची ने सहयोग किया। इस दौरान जगदिश खिची, प्रेम देवी, चौथूराम, नारायणी, किस्तुरी, मगनाराम, इलायची, सूरजकरण, भागूराम, मूलाराम, बिदामी देवी, धूला राम साहित अन्य आवेदनो का पंजीयन हुआ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................