दिनी तालीम एग्जाम में 115 विधार्थियो ने लिया भाग

Aug 12, 2025 - 14:05
 0
दिनी तालीम एग्जाम में 115 विधार्थियो ने लिया भाग

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। दुनियावी तालीम के साथ साथ दिनी तालीम में भी स्कूली विधार्थी पीछे नहीं है। शहर के इक़बालपुरा क्षेत्र में दिनी तालीम सलेब्स में दिनांक 3 अगस्त को प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की गयी। इस दौरान मकराना शहर के विभिन्न 15 विद्यालयों के 115 विधार्थियो ने परीक्षा में भाग लिया। जिसका रिजल्ट आज इक़बालपुरा स्थित मदरसा नूरानी में सुनाया गया। फ्री रजिस्ट्रेशन के साथ आयोजित हुई परीक्षा में 20 सवालों के पेपर में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अब्दुल खालिक प्रथम रहें वहीं मोहम्मद अकरम 94 प्रतिशत से द्वितीय और सकीना 93 प्रतिशत अंक अर्जित कर तृतीय स्थान पर रही।

आयोजकों की ओर से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विधार्थी को 1100 रूपए प्रोत्साहन स्वरूप भेंट किए गए। वहीं टॉप 15 विधार्थियो को सर्टिफिकेट और किताबें भेंट करते हुए माला पहनाकर सम्मानित किया वहीं टॉप 51 विधार्थियो को किताबें भेंट की गयी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रज्जाकिया मस्जिद के इमाम मौलाना शाहरुख़ रजवी ने कहा की इल्म हासिल करने की कोई उम्र निश्चित नहीं है, उन्होंने कहा की इल्म हासिल करते रहें क्यों की इल्म का कभी कोई बटवारा नहीं होता। उन्होंने कहा दुनियावी तालीम के साथ साथ दिनी तालीम में भी सभी को आगे रहना चाहिए। इस दौरान मास्टर मोहम्मद आरिफ ने कहा की विधार्थियो को चाहिए की वो अपने खाली समय का सदुपयोग कर कुछ न कुछ पढ़ते रहे और नया सीखते रहें। उन्होंने मोबाइल के दरूपयोग बताते हुए विधार्थियो को मोबाइल से दूर रहने की सिख दी। इस अवसर पर मास्टर मोहम्मद अनीस, रिजवान अहमद, सय्यद मोहम्मद अशफाक ने भी मोटिवेट किया। कार्यक्रम के अंत में सभी विधार्थियो को मिठाई वितरित की गयी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................