कार्यकर्ता ही संगठन की शक्ति - रंजीता कोली, कार्यकर्ता एव बूथ अध्यक्ष सम्मेलन

Sep 11, 2025 - 13:31
 0
कार्यकर्ता ही संगठन की शक्ति - रंजीता कोली, कार्यकर्ता एव बूथ अध्यक्ष सम्मेलन

हलैना (विष्णु मित्तल) भाजपा की ओर से कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र के रामकृष्ण मंडल के सभी पदाधिकारियों एवं बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन भरतपुर लोकसभा क्षेत्र की पूर्व सांसद रंजीता कोली के मुख्य आतिथ्य तथा विधायक अरुण कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में हुआ। जिस सम्मेलन में बीजेपी कार्यकर्ता व बूथ अध्यक्षों से केंद्र वं राज्य की एनडीए सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के विषय पर विस्तार से चर्चा हुई। पूर्व सांसद रंजीता कोली ने कहा कि सत्ता की प्राप्ति कार्यकर्ताओं की ही दम पर प्राप्त होती है। 

कार्यकर्ता ही संगठन की शक्ति है हम सभी को कार्यकर्ताओं की बात मानते हुए उनका समर्थन कर क्षेत्र की जनता का साथ देना चाहिए। ये सरकार की योजनाओं को गांव गांव में पहुंचने का कार्य करते हैं। हम सबका संकल्प है कि सरकार की हर योजना अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और जनता को उसका पूरा लाभ मिले। कुम्हरार विधानसभा के विधायक अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि सत्ता की प्राप्ति तथा संगठन की मजबूती तभी प्राप्त होती है, जहां कार्यकर्ता संगठन के लिए जूट होकर कार्य करते हो। पूर्व सांसद रंजीता कोली का स्वागत किया गया।साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने एक जुट हो कर संगठन की हेतु कार्य करने का संकल्प लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................