पुलिया पर अावागमन जल्द शुरू करवाने की मांग

Sep 11, 2025 - 13:43
 0
पुलिया पर अावागमन जल्द शुरू करवाने की मांग

सुमेरपुर (बरकत खान) सुमेरपुर-शिवगंज के मध्य जवाई नदी पर क्षतिग्रस्त पुलिया मरम्मत करवाकर आवागमन सुचारु करवाने की मांग काे लेकर बुधवार काे नगर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष शैतान कुमार के सानिध्य में कांग्रेसजनाें ने ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि इस वर्ष अच्छे मानसून के चलते जवाई बांध अपनी पूर्ण भराव क्षमता पर पहुंच गया और आकस्मिक 9 गेट खोलने से अधिक पानी के बहाव के चलते सुमेरपुर-शिवगंज के मध्यम स्थित जवाई नदी का पुलिया क्षतिग्रस्त हो गया। प्रशासन से अनुरोध है इस संबंध में ठोस कदम उठाकर इस क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत कराए। जिससे हल्के वाहनों और बाइकों का आवागमन सुचारु शुरू हो सके।
इसके अलावा नेशनल हाइवे पुलिया पर अधिक आवागमन होने के कारण लोग गलत साइड से आवागमन कर रहे है, इस संबंध में पुलिस प्रशासन को निर्देश दे कर यातायात नियमों का पालन करावे ताकि कोई बड़ी दुर्घटना ना हो सके। इस माैके पर नासिर खान, शंकर देवासी अादि माैजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................