निफा के सिल्वर जुबली कार्यक्रम में सुनील चाहर महमदपुर को मिला यंग चैंपियन अवॉर्ड

सात सौ जिलों के बारह सौ अवॉर्डी हुए सम्मानित

Sep 23, 2025 - 14:36
 0
निफा के सिल्वर जुबली कार्यक्रम में सुनील चाहर महमदपुर को मिला यंग चैंपियन अवॉर्ड

कठूमर (दिनेश लेखी) नेशनल इंटीग्रेटेड फॉर्म ऑफ आर्टिस्ट एंड एक्टिविस्ट (निफा) द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर राज्य स्तर और जिला स्तर के यंग चैंपियन अवॉर्ड भेंट किए। 
कार्यक्रम भारत मंडपम में मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय मोटिवेशन स्पीकर और लेखक शिव खेड़ा, मॉरिशस के राष्ट्रपति के प्रतिनिधि और जैपनीज एम्बेडर के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। यंग चैंपियन अवॉर्ड करनाल में द्वितीय सत्र में सम्पन्न हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याणा थे। वर्ल्ड बुक्स ऑफ एक्सीलेंस इंग्लैंड के प्रतिनिधि द्वारा अवॉर्ड सर्टिफिकेट भेंट किए गए। संस्थापक अध्यक्ष प्रित पाल पन्नू और राजस्थान राज्य प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रजापत ने डीग जिले से सुनील चाहर महमदपुर को निःशुल्क शिक्षा अभियान पर्यावरण संरक्षण, अंध विश्वास और नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान हेतु यंग चैंपियन अवॉर्ड और वर्ल्ड बुक्स ऑफ एक्सीलेंस इंग्लैंड में नाम दर्ज हुआ है। अवॉर्ड सर्टिफिकेट निफा किट भेंट की गई। सुनील चाहर महमदपुर को अवॉर्ड मिलने पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, जन प्रतिनिधियों ने बधाई दी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................