पिकअप चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़ पुलिस ने कार्यवाही करते हुए पिकअप चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है। जिसमे फरार वांछित दो हजार रुपये का एक ईनामी व पिकअप खरीदने वाले एक आरोपी है। थानाधिकारी राजेश मीना ने बताया 30 अगस्त को परिवादी ने राजगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया था कि 29 अगस्त की रात्रि को बारलाबास, खादी आश्रम के पीछे घर के बाहर खड़ी पिकअप गाड़ी चोरी हो गयी। जिसमे कबाड़ का सामान भरा हुआ था। जिस पर मामला दर्ज कर टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने आसूचना व गोपनीय जानकारी संकलित कर पिकअप चोरी को अंजाम देने वाला फरार दो हजार रुपये का बगड़ तिराहा अलवर निवासी एक ईनामी इमरान खां पुत्र इब्राहिम को व चोरी की पिकअप खरीदने वाला रीठहड पिन्हगया नूंह निवासी मुस्ताक पुत्र सगीर अहमद को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से पिकअप का इंजन, चार टायर व गियर बॉक्स बरामद किया गया। वही इमरान खां पुत्र इब्राहिम के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज है।


