विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति द्वारा धूमधाम से मनाया गया नवरात्र डांडिया महोत्सव, श्रद्धा और भक्ति का उमड़ा जन सैलाब

Oct 2, 2025 - 08:36
 0
विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति द्वारा धूमधाम से मनाया गया  नवरात्र डांडिया महोत्सव,  श्रद्धा और भक्ति का उमड़ा जन सैलाब

 कोटकासिम (जयबीर सिंह) गढ़ी वाले हनुमान मंदिर परिसर में विश्व हिंदू परिषद, दुर्गा वाहिनी और मातृशक्ति द्वारा नवरात्र डांडिया महोत्सव का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और भक्ति भाव से किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धा और भक्ति का जन सैलाब उमड़ पड़ा।

विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री मुकेश सैनी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ विश्व हिंदू परिषद जिला सत्संग प्रमुख गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने मंत्रोच्चारण के साथ नवरात्रों का महत्व बताकर आशीर्वचन देकर किया। वहीं कार्यक्रम की संयोजिका निम्मी सोनी एवं सहसंयोजिका प्रियंका शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मिलकर कार्यक्रम की व्यवस्थाएं संभालीं।

गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि नवरात्रों का पर्व आत्मशुद्धि, साधना और मातृशक्ति की उपासना का प्रतीक है। यह समय भक्ति, सेवा और धर्म के प्रति समर्पण की भावना जागृत करने वाला होता है।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं के बीच विविध धार्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। डांडिया नृत्य, भक्ति गीत और माता की आराधना से वातावरण भक्तिमय बन गया। कार्यक्रम के दौरान विहिप जिला मंत्री मुकेश सैनी एवं मंदिर कमेटी अध्यक्ष धनसिंह सैनी ने महिलाओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और आयोजन की सराहना की।

महिलाओं की विशेष भागीदारी वाले इस आयोजन में संयोजिका निम्मी सोनी और सहसंयोजिका प्रियंका शर्मा ने आयोजन की व्यवस्थाओं और संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दुर्गा वाहिनी की सदस्याएँ खुशी सैनी, कंचन सैनी, काजल सैनी, रीना, दिव्या, कोमल, अंजलि आदि ने भी सक्रिय सहयोग दिया।कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद जिला सत्संग प्रमुख गुरुदेव भास्कर भारद्वाज,विहिप जिला मंत्री मुकेश सैनी, नगर पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश सैनी, बजरंग दल सहसंयोजक धनसिंह सैनी, राजू, मनोज, राकेश, विमल शर्मा, विनोद सैनी, मनीष कुमार, मातृशक्ति मंजू सैनी, विद्या देवी, सुशीला देवी, सावित्री, पूजा, करिश्मा, मधु सहित सैकड़ों महिलाएं और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................