भाजपा कार्यालय कोटकासिम में मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती

Oct 2, 2025 - 08:35
 0
भाजपा कार्यालय कोटकासिम में मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती

कोटकासिम (जयबीर सिंह) भारतीय जनता पार्टी कार्यालय कोटकासिम पर आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने गांधी जी और शास्त्री जी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके जीवन मूल्यों और सिद्धांतों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि गांधी जी के “स्वदेशी अपनाओ” के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने स्वतंत्रता संग्राम के समय थे। वहीं शास्त्री जी के “जय जवान जय किसान” के नारे को बुलंद करते हुए सभी ने देश की उन्नति के लिए किसान और सैनिकों के सम्मान पर बल दिया।
 गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डाला, आध्यात्मिक गुरु एवं संस्थापक पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान कोटकासिम,

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष यशपाल शर्मा, आध्यात्मिक गुरु एवं संस्थापक पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान कोटकासिम भास्कर भारद्वाज, मुनेश यादव, एमपीएस कप्तान चौधरी, प्रेम गुप्ता, धनाराम, माडु राम, जितेंद्र खैरा, विनोद कुमार, पवन कुमार, देवकीनंदन शर्मा, लीलू राम, जंगी प्रजापत, नगरपालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश सैनी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................