नवजात बालिका का शव मिलने से सनसनी: कहां गई ममता की कहानी?
राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता
टहला थाना क्षेत्र के गोलाकाबास-दौसा सड़क मार्ग स्थित अमित मेडिकल स्टोर के समीप नवजात बालिका के शव मिलने से सनसनी फैल गयी। जानकारी के अनुसार सुबह नाले के पास से गुजर रहे व्यक्ति ने आसपास के लोगों को शिशु मिलने की जानकारी दी। इसके बाद मौका स्थल पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुट हुई है इलाके में हड़कंप मच गया।
सूचना पर गोलाकाबास चौकी इंचार्ज व मेडिकल टीम मौके पर पहुंची। जहां उन्होंने घटनास्थल का जायजा ले नवजात शिशु के शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस उक्त मामले की हर ऐंगल से जांच में जुट गई है।

