अलवर जिले सहित आसपास के क्षेत्रों में मनाया अन्नकूट महोत्सव हजारों लोगों ने की प्रसादी ग्रहण
गोबर की भगवान गोवर्धन की बनाई साक्षात प्रतिमा छवि
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) अलवर जिले एवं आसपास के क्षेत्रों में अन्नकूट महोत्सव और गोवर्धन पर्व परंपरागत हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर मालाखेड़ा बाजार में स्थित बडगूजर सीताराम जी मंदिर, माचाड़ी चौक में स्थित सीताराम, बावन देवजी, भगवान जगन्नाथ, दुर्गा देवी मंदिर, विभिन्न समाजों की धर्म शालाओं सहित अन्य स्थानों पर कभी, बाजरे, मूंग, चौला, खीर, मिक्स सब्जी का भगवान को भोग लगाकर पंगत में बैठाकर प्रसाद ग्रहण कराया।