रसिया में MBBS पढ़ने गया अलवर का युवक लापता, परिवार ने जमीन बेचकर भेजा था, नदी किनारे जैकेट और मोबाइल मिला

Oct 22, 2025 - 10:45
Oct 22, 2025 - 11:06
 0
रसिया में MBBS पढ़ने गया अलवर का युवक लापता, परिवार ने जमीन बेचकर भेजा था, नदी किनारे जैकेट और मोबाइल मिला

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर से रसिया में मेडिकल की पढ़ाई करने गया एक युवक 19 अक्टूबर से लापता है। इसका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है ।परिजन केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और दिल्ली में भी मिल चुके हैं. लेकिन अभी तक कोई पता नहीं लगा है. घर पर  परिवारजनों का रो रो कर बुरा हाल है.
जानकारी के अनुसार कफ़नवाड़ा निवासी अजीत सिंह पुत्र रूप सिंह 13 अक्टूबर 2023 को रसिया ufa स्थित BASHKIR state medical में एमबीबीएस की पढ़ाई करने गया था. लगातार परिजनों की उससे बात हो रही थी. 19 अक्टूबर 2025 की रात को आखरी बार ग्यारह बजे बात हुई।
अजीत सिंह परिवार जनों से बात कर कर काफी खुश था।
 लेकिन  दूसरे पता चला कि वह लापता है।कॉलेज के वार्डन से बात की तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया. जिस हॉस्टल में वह रह रहा था वहां पर भी रात को नहीं पहुंचा दूसरे दिन जब उसको फोन किया गया तो वहां की पुलिस ने फोन उठाया और बताया कि पार्क में मोबाइल और जैकेट मिला है। आंशका की संभावनाओं के आधार पर पास की नदी में भी गोताखोरों द्वारा उसकी तलाश किया गया. लेकिन कोई पता नहीं चला।उसका जैकेट और फोन पास के किसी पार्क में मिला है। उन्होंने आशंका जताई है कि उसके बेटे के साथ कोई अहित हो सकता है।

इस संबंध में उन्होंने भारत में रसिया एंबेसी और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से भी संपर्क किया गया था।  लेकिन चार दिन बीतने के बावजूद  बच्चों का कोई पता नहीं चला है. कि वह किस स्थिति में है. परिवार जनों ने रसिया एंबेसी दिल्ली में भी प्रार्थना पत्र दिया है की बेटे को तलाश किया जाए  उन्होंने अनहोनी होने की आशंका व्यक्त की है।

3 बीघा जमीन बेचकर पढ़ने भेजा था

अजीत रशिया से एमबीबीएस कर रहा है। उसका दूसरा भाई कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहा है। परिवार के पास 20 बीघा जमीन है। इसमें से 3 बीघा जमीन बेचकर अजीत को पढ़ने भेजा था।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................