भैया_दूज :जेल की ऊंची दीवारों और लोहे के जंगलों के पार भावनाओं का उमड़ा सागर

Oct 23, 2025 - 12:47
 0
भैया_दूज :जेल की ऊंची दीवारों और लोहे के जंगलों के पार भावनाओं का  उमड़ा सागर

भरतपुर में सेवर सेंट्रल जेल की ऊंची दीवारों और लोहे के जंगलों के पार आज भावनाओं का सागर उमड़ पड़ा। भाई दूज के पावन अवसर पर गुरुवार सुबह से ही बहनें अपने कैदी भाइयों से मिलने जेल पहुंचने लगीं, जिसमें किसी के हाथ में पूजन की थाली थी, तो किसी की आंखों में महीनों बाद भाई से मिलने की चमक। 

प्राप्त जानकारी अनुसार भाई दूज के लिए जेल के गेट पर टेबल लगाकर विशेष व्यवस्था की गई ताकि बहनें आसानी से अपने बंदी भाइयों के माथे पर तिलक लगा सकें और उन्हें मिठाई खिला सकें। जंगले की सलाखों के उस पार से जब बहनों ने भाइयों के माथे पर रोली और चावल चढ़ाए तो माहौल भावुक हो उठा। कई बहनों की आंखों से खुशी और पीड़ा दोनों के आंसू छलक पड़े। 

प्राप्त जानकारी अनुसार महिला जेल में भी इसी तरह भाई-बहन के मिलन के क्षण देखने को मिले, जहां पुरुष अपने बंदी बहनों से तिलक करवाने पहुंचे। जेल परिसर में पानी और बैठने की व्यवस्था की गई थी। प्रशासन की सख्त सुरक्षा के बीच भी माहौल में त्योहार की मिठास और मानवीय भावनाओं की गर्माहट महसूस की जा सकती थी। 

जेल अधीक्षक परमजीत सिंधु ने बताया कि भाई दूज को देखते हुए जेल प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं, जिसमें “आज केवल महिलाएं और बच्चे ही मुलाकात कर सकेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से आरएसी और स्थानीय पुलिस की तैनाती की गई है। सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से पूरा हो सके"। सुबह 9 बजे से शुरू हुआ कार्यक्रम शाम 4 बजे तक चलेगा लेकिन यदि कोई बहन देर से पहुंचती है तो उसे भी अपने भाई से मिलने का अवसर दिया जाएगा।

  • कोशलेन्द्र दत्तात्रेय 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................