प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत बीमा की सहायता राशि का चैक सौंपा
मकराना (मोहम्मद शहजाद)। भारत सरकार की महत्वकांक्षी योजना प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत श्रीमति छोटन पत्नी मुंशी द्वारा राजस्थान ग्रामीण बैंक, शाखा मकराना में बीमा करवाया हुआ था। छोटन का बीमारी के कारण असमय निधन हो गया है, छोटन के PMJJBY में बीमा होने के कारण उनके परिवार में नॉमिनी के पुत्र नूर हसन को उक्त बीमा योजना के तहत रुपये दो लाख का आर्थिक सहयोग प्रदान करवाया गया है।
इस दौरान शाखा प्रबंधक अविनाश बैरवा ने बताया कि भारत सरकार की महत्वकांक्षी योजना PMJJBY, PMSBY, APY का लाभ जरुर ले, यह योजना भारत के सभी बैंको में उपलब्ध है। इस दौरान राजस्थान ग्रामीण बैंक शाखा प्रबंधक अविनाश वैरवा, बैंक अधिकारी हरीश शर्मा, प्रिया मीणा, आरती कँवर, सुरेश कुमार शर्मा, भवानी शंकर सहित अन्य उपस्थित थे।