सेवानिवृत्ति अवसर पर उप प्राचार्य गिरधारी लाल मीणा ने विद्यालय को भेंट किया 80 लीटर क्षमता का वोल्टास वाटर कूलर

May 31, 2026 - 19:02
 0
सेवानिवृत्ति अवसर पर उप प्राचार्य  गिरधारी लाल मीणा ने विद्यालय को भेंट किया 80 लीटर क्षमता का वोल्टास वाटर कूलर

वैर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, वैर (भरतपुर) में उप प्राचार्य  गिरधारी लाल मीणा के सेवा-निवृत्ति अवसर पर भावपूर्ण विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर  मीणा ने विद्यार्थियों के हित को सर्वोपरि रखते हुए विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को शीतल एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगभग ₹36,500 मूल्य का 80 लीटर क्षमता वाला वोल्टास वाटर कूलर विद्यालय को भेंट किया।

समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि  गिरधारी लाल मीणा ने अपने दीर्घ एवं गौरवपूर्ण 34 वर्ष के सेवाकाल के दौरान विद्यालय के शैक्षणिक, सहशैक्षणिक एवं भौतिक विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने सदैव एक कुशल प्रशासक, प्रेरक शिक्षक एवं संरक्षक के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए विद्यालय को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विदित हो कि  गिरधारी लाल मीणा दिनांक 24 जून 2013 से विद्यालय में व्याख्याता (वाणिज्य) के पद पर कार्यरत रहे तथा वर्ष 2025 से उप प्राचार्य के पद पर सेवाएं प्रदान करते हुए 31 मई 2026 को राजकीय सेवा से सुखद सेवा-निवृत्त हुए हैं। उनकी कार्यनिष्ठा, अनुशासनप्रियता, सरलता एवं विद्यार्थियों के प्रति समर्पण भाव सदैव स्मरणीय रहेगा।

विदाई समारोह के दौरान विद्यालय परिवार द्वारा मीणा का अभिनंदन-पत्र, शॉल एवं स्मृति चिन्ह , ट्रॉली बैग एवं रामायण भेंट कर सम्मान किया गया। समारोह में उनके परिवारजन, विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, कर्मचारीगण, भामाशाह, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने उनके स्वस्थ, सुखमय एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने गिरधारी लाल मीणा द्वारा विद्यार्थियों के हित में किए गए इस अनुकरणीय योगदान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा भेंट किया गया वाटर कूलर आने वाले वर्षों में हजारों विद्यार्थियों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराएगा तथा उनकी सेवाओं एवं उदार व्यक्तित्व की स्मृति को सदैव जीवंत बनाए रखेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................