एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच भूमि विवाद : 9 लोग गिरफ्तार

Oct 23, 2025 - 12:50
 0
एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच भूमि विवाद :  9 लोग गिरफ्तार

भरतपुर जिले में हलैना क्षेत्र के पाली गांव में भूमि विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। शांति भंग की आशंका पर पुलिस द्वारा 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया। उक्त विवाद थाना परिसर के सामने भी झगड़े का प्रयास करने तक बढ़ गया था। पुलिस द्वारा स्थिति को नियंत्रित करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पाली गांव निवासी बलवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, विश्वेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, वीर सिंह, दयाचंद, रोहिताश कुमार, अनिल कुमार और रोहिताश सिंह को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 

प्राप्त जानकारी अनुसार गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को वैर तहसीलदार के समक्ष पेश किया गया तथा वहां से सभी को जमानत पर रिहा कर दिया गया लेकिन उन्हें अगले छह महीने तक शांति बनाए रखने के लिए पाबंद किया गया है।

  • कोशलेन्द्र दत्तात्रेय 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................