राजकीय महाविद्यालय खैरथल में हुआ ग्लोबल स्कॉलर ऑनलाइन संवाद

अमेरिका की पेन स्टेट यूनिवर्सिटी की स्कॉलर ने युवाओं के साथ किया संवाद

Oct 29, 2025 - 12:45
 0
राजकीय महाविद्यालय खैरथल में हुआ ग्लोबल स्कॉलर ऑनलाइन संवाद

खैरथल  (हीरालाल भूरानी )  राजकीय महाविद्यालय खैरथल में महिला नीति तथा नवाचार समिति के संयुक्त तत्वावधान में विशेष ऑनलाइन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. नीतू जेवरिया ने जानकारी दी कि  जर्मनी से अधिस्नातक कर चुकीं तथा वर्तमान में अमेरिका की पेन स्टेट विश्वविद्यालय से पीएच.डी. कर रहीं मूलतः सऊदी अरब की निवासी इकरम मेज़गानी ने राजकीय महाविद्यालय खैरथल में विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों से ऑनलाइन माध्यम से संवाद किया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. दीपक चन्दवानी ने बताया संकाय सदस्य सरस्वती मीणा ने अतिथि विद्वान इकरम का स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि इकरम मेज़गानी वर्तमान में बायोमेडिकल संकाय में पीएचडी कर रही हैं। उन्होंने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बातचीत करते हुए महिलाओं के लिए शिक्षा के महत्त्व विषय पर अपने विचार रखे और अत्यंत सामान्य परिवार में जन्म लेकर अनेक कठिनाइयों का सामना करते हुए शिक्षा प्राप्त करने की अपनी यात्रा छात्राओं के साथ साझा की। उन्होंने शिक्षा के दम पर वैश्विक स्तर पर पहचान बनाने वाली अनेक भारतीय महिलाओं के उदाहरण देकर छात्राओं को अपने सपने पूरे करने के लिए प्रेरित किया। इसी दौरान अमेरिका से पीएचडी कर रहीं सोनल गर्ग ने भी अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण विद्यार्थी विदेशी विद्वान की वार्ता को भली प्रकार समझ सकें इसलिए पेनिसिल्वेनिया विश्वविद्यालय की पूर्व स्कॉलर रुचि अरोड़ा ने अनुवादक की भूमिका का निर्वाह किया। कार्यक्रम में इनोवेटिव हाउस के अंकित अनिल ने सहयोग किया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की छात्राओं ने प्रश्नोत्तर सत्र में भागीदारी सुनिश्चित की।  कार्यक्रम के समापन पर महिला नीति समन्वयक साक्षी जैन ने उपस्थित विद्वानों का आभार व्यक्त किया। प्राचार्य डॉ. नीतू जेवरिया ने इस नवाचार को विद्यार्थी हित में एक सकारात्मक पहल बताया और भविष्य में भी अलग-अलग देशों के विद्वानों को ऑनलाइन मंच पर आमंत्रित कर महाविद्यालय के युवाओं से संवाद करवाने की भावना व्यक्त की।  कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के सदस्य मनोज कुमार गुप्ता,  मीठालाल रैगर, विक्रम सिंह आदि उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है