रामगढ :विधायक सुखवंत सिंह ने स्वतन्त्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया , विरांगनाओं को किया सम्मानित
रामगढ,अलवर (राधेश्याम गेरा)
रामगढ़ कस्बे के रेलवे फाटक के पास खेल मैदान में उपखंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया। समारोह में विधायक सुखवंत सिंह ने ध्वजारोहण किया। पुलिसकर्मियों द्वारा तिरंगे को गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी।
मंच पर उपस्थित मौजूद अतिथियों द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी, वीरांगनाओं सहित उपखंड स्तर पर नाम रोशन करने वाले स्कूली बच्चों का प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस दौरान कस्बे के सरकारी और निजी विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दी। इह दौरान रामगढ़ के राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय कि छात्राओं ने मिशन सिंदूर की घटना को देशभक्ति गीतों से प्रदर्शित कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। मंच पर बैठे अधिकारी व कस्बे के लोगों ने तालिया बजाकर बच्चियों का उत्साह बढ़ाया। विद्यालय की सालू मैडम द्वारा तैयार किए गए मूकबधिर बच्चे ने भी देशभक्ति गाने पर प्रस्तुति दी ।
संस्कार वैली स्कूल के छोटे बच्चे ने कविता के माध्यम से देश के लिये बलिदान हुए शहीदों की यादें ताजा करा दी। विधायक सुखवंत सिंह ने देश के लिए शहीद हुए क्षेत्र के शहीदों की वीरांगनाओं को शाल ओढ़ाकर व पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया ।
कार्यक्रम के दौरान एसडीएम अनिल कुमार मीणा, डीएसपी सुनील कुमार शर्मा,प्रधान नसरू खान,तहसीलदार अंकित गुप्ता मंच पर उपस्थित रहे। इनके अलावा बीसीएमएचओ डॉ अमित राठौड़, सीबीईओ विश्राम गोस्वामी, प्रधानाचार्य जसवंत सिंह, व्याख्याता सुरेश नागपाल,शौकीन खान,दिलीप मोदी सहित सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मंच संचालन व्याख्याता सुरेश नागपाल द्वारा किया गया।