समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व.मुलायम सिंह की जयंती पर हुए कार्यक्रम

Nov 22, 2025 - 16:22
 0
समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व.मुलायम सिंह की जयंती पर हुए कार्यक्रम

सुमेरपुर/पाली (राकेश कुमार लखारा)

सुमेरपुर : समाजवादी पार्टी के संस्थापक पद्मविभूषण स्व मुलायम सिंह यादव पूर्व रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री धरती पुत्र नेताजी की जयंती पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि प्रदेश अध्यक्ष तेजराज यादव के निर्देशानुसार रणजीत सिंह यादव प्रदेश महामंत्री के द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ नेता जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई
जिसमें सम्भाग प्रमुख सुनील भाटी,  जिला अध्यक्ष सूरज बोराणा, कारण चौहान, पप्पू भाई, विनोद गहलोत,  प्रकाश बोराणा, रामजी सिंह यादव,  किशन यादव, गोविंद परमार, जीतू परमार सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे रणजीत सिंह यादव प्रदेश महामंत्री के द्वारा नेता जी द्वारा किए गए संघर्ष की जानकारी दी

नेताजी हमारे लिए केवल परिवार नहीं थे—वे संघर्ष का वह दीप थे जिसने करोड़ों कमजोर, गरीब, किसान-मज़दूर और नौजवानों के जीवन में उजाला किया।उनकी सादगी, उनका अनुशासन, उनका अपार जनस्नेह—हर बार याद दिलाता है कि राजनीति जनता की सेवा का तप है, और यह मार्ग उन्होंने अपने पूरे जीवन से दिखाया। आज भी जब किसी अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठती है, तो सबसे पहले नेताजी की सीख, उनका साहस और उनका समाजवादी संकल्प याद आती है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................