पचलंगी के झडाया नगर को नवसृजित ग्राम पंचायत बनने पर बांटी मिठाईयां
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव )
उपखंड क्षेत्र के पचलंगी के झडाया नगर को नवसृजित ग्राम पंचायत बनाए जाने पर झडाया नगर में चारों ओर खुशी का माहौल है l झडाया बालाजी मंदिर के महंत महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री सीताराम दास जी महाराज के सानिध्य में मंदिर परिसर में शनिवार को मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया l झडाया बालाजी मंदिर के महंत महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री सीताराम दास जी महाराज ने दूरभाष पर हमारे उदयपुरवाटी संवाददाता को जानकारी देते हुए बताया कि झडाया नगर को नवसृजित ग्राम पंचायत बनने पर विकास के नए आयाम स्थापित होंगे l महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री सीताराम दास जी महाराज एवं समाजसेवी मदनलाल भावरिया ने झडाया नगर को नवसृजित ग्राम पंचायत बनने पर भाजपा के पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी का आभार व्यक्त किया है l इस दौरान राष्ट्रीय सामाजिक जन चेतना मंच के अध्यक्ष एवं समाजसेवी मदनलाल भावरिया, हनुमान यादव, लक्ष्मण सिंह कुड़ी, भवानी सिंह कुड़ी, महेंद्र तेतरवाल सहित कई लोग मौजूद रहे l

