बूढ धाम बालाजी आश्रम के विकास कार्यों में भामाशाहों का बहुत बड़ा योगदान - डॉ सिराधना
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) उपखंड क्षेत्र की सीमा पर स्थित नवरंगपुरा बूढ बालाजी धाम आश्रम पर रविवार को पचलंगी निवासी संजय मीणा पुत्र जयराम सिंह मीणा ने मंदिर परिसर पर परिवार सहित उपस्थित होकर दर्शनार्थियों की सुविधा हेतु 50000 हजार का सामान ट्रस्ट को भेंट किया है l बूढ बालाजी धाम आश्रम के डॉक्टर रामकुमार सिराधना ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर परिसर के विकास कार्यों में भामाशाहों का बहुत बड़ा योगदान रहता है l रविवार को भामाशाह ने 45 गदे, 45 बेडशीट, एक दरी, 10 तकिया 1 अलमारी बड़ी मंदिर पर सही राम भगत को बिल सहित भेंट की है l
परिवारजनों में जयराम सिंह मीणा ,सुवा देवी, प्रेम देवी, रामकरण, संतोष देवी, अमर सिंह ,संतोष ,चेतराम ,अशोक ,राजकुमार ,दीपक ,शिवानी ,अंजू ,तारा ,मोहित, प्रिंस ,विष्णु ,देवांसी, हिमांशु सहित मंदिर परिसर पर पहुंच कर मंदिर में धोक लगाई l इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष डॉक्टर रामकुमार सिराधना व महेंद्र सिंह जाखड़ ने सामान ग्रहण कर रसीद दी l पचलंगी से लेखराज सोनी, राम सिंह शेखावत, मोहित स्वामी ,पंकज स्वामी व अनिल स्वामी भी मंदिर परिसर पहुंचे l