सामोद के श्री वीर हनुमान जी मन्दिर के कायाकल्प हेतु 9.15 करोड़ रुपये स्वीकृत; पूर्व विधायक शर्मा ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

Dec 18, 2025 - 13:49
 0
सामोद के श्री वीर हनुमान जी मन्दिर के कायाकल्प हेतु 9.15 करोड़ रुपये स्वीकृत; पूर्व विधायक शर्मा ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

​चौमूं  (जयपुर/राजेश कुमार जांगिड़) जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) द्वारा सामोद स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल वीर हनुमान जी (खोल) के दर्शनार्थियों की सुविधा और मन्दिर परिसर के सौंदर्यीकरण हेतु विभिन्न विकास कार्यों के लिए 9 करोड़ 15 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं स्वायत्त शासन विभाग मंत्री झाबर सिंह खर्रा का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है। ​जेडीए (JDA) द्वारा मन्दिर क्षेत्र में ​सुरक्षा की दृष्टि से 2.52 करोड़ रुपये की लागत से रिटेनिंग वॉल बनाई जाएगी,  सुरक्षा हेतु नई बाउंड्री वॉल का निर्माण और पुरानी दीवारों को ऊँचा करने का कार्य लगभग 1.87 करोड़ रुपये से किया जाएगा, श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन हेतु 96.58 लाख की लागत से सीसी रोड और 1.68 करोड़ की लागत से आधुनिक पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही इंटरलॉकिंग टाइल्स का कार्य 1.28 करोड़ रुपये और श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु दो नए टॉयलेट ब्लॉक्स 46.81 लाख रुपये का निर्माण भी शामिल है। पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने ​इस अवसर पर कहा कि राजस्थान सरकार धार्मिक पर्यटन और आस्था के केंद्रों के संरक्षण हेतु निरंतर कार्य कर रही है। जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा सामोद मन्दिर के लिए स्वीकृत यह बजट न केवल यहाँ की बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करेगा, बल्कि इससे स्थानीय पर्यटन और रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................