व्यावसायिक शिक्षा के तहत स्कूली विद्यार्थियों ने किया औधोगिक भ्रमण
सकट (अलवर) कस्बे के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं ने व्यावसायिक शिक्षा के तहत औधोगिक एवं ट्वनिंग ऑफ स्कूल के तहत एकलव्य मॉडल स्कूल मल्लाना का भ्रमण किया। व्यावसायिक शिक्षा प्रभारी गुरुसहाय सैनी ने बताया कि व्यवसायिक शिक्षा में अध्यनरत छात्र-छात्राओं ने राजगढ़ के संकल्प निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का भ्रमण किया जिसमें इलेक्ट्रिकल एवं फिटर के बारे में संस्थान के संचालक अजय यादव ने छात्र-छात्राओं को तकनीकी ज्ञान से अवगत करवाया गया। इसके बाद स्कूली छात्र-छात्राओं को ट्वनिंग ऑफ स्कूल के तहत एकलव्य मॉडल स्कूल मल्लाना का भ्रमण किया।
पीएम श्री प्रभारी गोविंद गुप्ता ने बताया कि एकलव्य मॉडल स्कूल में छात्र छात्राओं ने विद्यालय का एकेडमिक भवन, प्रार्थना स्थल, प्रयोगशाला, विद्यार्थियों का हॉस्टल व उनकी दैनिक गतिविधियों का बारिकी से अवलोकन किया। इस मौके पर विधालय के प्रधानाचार्य पूरण चंद मीना, व्याख्याता राजेंद्र मीना, श्रीकृष्ण मीना,सोनम यादव, दिनेश सैनी, बबलू सैनी, गुरू सहाय सैनी, संदीप शर्मा,धमेंद्र जैमन आदि मौजूद रहे।