"नारी शक्ति का सम्मान, सशक्त राजस्थान की पहचान": जिले में भव्य महिला सम्मेलन का आयोजन

Dec 20, 2025 - 06:41
 0
"नारी शक्ति का सम्मान, सशक्त राजस्थान की पहचान": जिले में भव्य महिला सम्मेलन का आयोजन

खैरथल (हीरालाल भूरानी)  राज्य सरकार के सफलतम दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला सचिवालय खैरथल-तिजारा में 'जिला स्तरीय महिला सम्मेलन' का भव्य आयोजन किया गया। नारी सशक्तिकरण को समर्पित इस समारोह में जिले की मातृशक्ति ने न केवल सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त किया, बल्कि सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध एकजुट होने का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह के खिलाफ शपथ, बचपन को बचाने और कुरीति को जड़ से मिटाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान नशा मुक्ति हेतु शपथ लेकर परिवारों को खुशहाल बनाने और समाज को व्यसन मुक्त करने की प्रतिज्ञा ली।
धौलपुर से आयोजित राज्य स्तरीय समारोह से वर्चुअली जुड़ते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डीबीटी के माध्यम से जिले के हजारों लाभार्थियों के खातों में सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पालनहार योजना की राशि और छात्रवृत्ति का हस्तांतरण किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में दोहराया कि महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट, जिला प्रमुख बालवीर छिल्लर, जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................