खेड़ली में पूर्वी राजस्थान का क्षत्रिय महासंगम 1 फरवरी को होगा आयोजन
राजपूत समाज के गणमान्य लोगो ने गांवो में पहुँच कर महासंगम में आने का दिया निमंत्रण
खेरली (दिनेश लेखी) कस्बे में एक फरवरी को आयोजित होने वाले क्षत्रिय महासंगम के उपलक्षय मे राजपूत समाज के गणमान्य लोगो ने विभिन्न गांव में पहुंच कर लोगों से संपर्क कर महासंगम में आने का निमंत्रण दिया।
भूपेंद्र सिंह पीपलखेडा ने बताया कि टिटपुरी, सलेमपुर, सिटाहेड़ा, पावटा मे सम्पर्क कर अधिक से अधिक संख्या मे आने का निमंत्रण दिया। वही विधानसभा क्षेत्र के गाँव गाँव पहुंचकर राजपूत समाज के लोगों को क्षत्रिय महासंगम में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिए जा रहे हैं, जिसमें एकता, गौरव और अधिकारों की पुकार के साथ समाज की आवाज बुलंद करने का आह्वान किया जा रहा है, और समाज के युवाओं और प्रमुख व्यक्तियों द्वारा घर-घर जाकर निमंत्रण दिए जा रहे हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल हो सकें।
इस अवसर पर दीनदयाल सिंह, रामोतार सिंह, ओमप्रकाश सिंह, रामवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, राजेश सिंह बिल्डर, रामचंद्र सिंह, कर्ण सिंह, मोती सिंह, बच्चन सिंह, केदार सिंह, विक्रम सिंह सहित समाज के प्रबुद्ध जन मौजूद रहे।

