दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार एक्सीडेंट में पति-पत्नी घायल: नींद की झपकी आने के बाद ट्रक में घुसी कार; अलवर के बड़ौदामेव क्षेत्र में हुआ हादसा

Feb 14, 2026 - 12:03
 0
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार एक्सीडेंट में पति-पत्नी घायल: नींद की झपकी आने के बाद ट्रक में घुसी कार; अलवर के बड़ौदामेव क्षेत्र में हुआ हादसा

अलवर के बड़ौदामेव थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। बुटियाना के पास सड़क पर एक कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में पति-पत्नी घायल हो गए, जिनमें से पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

  • नींद की झपकी आने से हुआ हादसा

यह घटना सुबह करीब 8 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, अभिषेक पाराशर अपनी पत्नी कामनी शर्मा के साथ दिल्ली से स्वामी विवेकानंद नगर, कोटा जा रहे थे। बुटियाना पुलिया के पास कार चालक अभिषेक को नींद की झपकी आ गई, जिसके कारण उनकी कार ने आगे चल रहे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी।

दुर्घटना में 28 वर्षीय अभिषेक पाराशर और उनकी 23 वर्षीय पत्नी कामनी शर्मा घायल हो गए। सूचना मिलते ही दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी बड़ौदामेव ले जाया गया।

सीएचसी बड़ौदामेव में ड्यूटी इंचार्ज धीरेंद्र खंडेलवाल ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। कामनी शर्मा की तबीयत नाजुक होने के कारण उन्हें तुरंत जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, अभिषेक पाराशर और कामनी शर्मा की शादी इसी साल 10 फरवरी को ही हुई थी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................