जलझूलनी ग्यारस: अलावड़ा में पालकी में विराजमान कर ठाकुर जी को प्राचीन सरोवर में कराया स्नान

Sep 22, 2026 - 17:48
 0
जलझूलनी ग्यारस: अलावड़ा में पालकी में विराजमान कर ठाकुर जी को प्राचीन सरोवर में कराया स्नान

रामगढ़ (अलवर/ राधेश्याम गेरा) जलझूलनी एकादशी के पावन पर्व पर कस्बा अलावड़ा के मुख्य बाजार स्थित श्री दाऊजी मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर में विराजमान ठाकुर जी को भव्य पालकी में विराजमान कर गाजे-बाजे, झांझर और घंटों की गूंज के साथ माणकी रोड स्थित प्राचीन सरोवर ले जाया गया।

सरोवर तट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ठाकुर जी को विधि-विधान से स्नान कराया गया। इसके बाद प्रभु को नूतन वस्त्र धारण कराकर पालकी में प्रतिष्ठित किया गया और श्रद्धापूर्वक आरती व पूजा-अर्चना की गई। पूजा संपन्न होने पर उपस्थित श्रद्धालुओं को फल व मिष्ठान का प्रसाद वितरित किया गया। वापसी के दौरान मार्ग में भी जगह-जगह धर्मप्रेमियों को प्रसाद का वितरण किया गया।

इस धार्मिक आयोजन में मंदिर पुजारी श्याम सुंदर वैष्णव, द्वारिका प्रसाद वैष्णव, राकेश वैष्णव, ओम प्रकाश सिंघल, शशिकांत शर्मा, हरिओम शर्मा, हेतराम प्रजापत, हर्षित गेरा, कृष्ण कुमार कालरा, विनोद कालरा, मुंशी शर्मा, रघुवीर साहू, चेतन सैन, रोशन लाल सिंघल, चेतन शर्मा, पूजा शर्मा, शकुंतला, रोहिणी शर्मा, अनीता, बबीता, अल्पना शर्मा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के महिला व पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है